सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब भी रेफर कर रहा मरीज, स्वास्थ्य विभाग की कुम्भकरणी नींद से जनता परेशान

गिरीश चंदोला / चमोली थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आपदा के बाद से जिला पंचायत भवन में चलाया जा रहा है। आपदा को चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अस्पताल को मूल भवन में स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। इससे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में काफी रोष व्याप्त है।   स्थानीय लोगों का कहना है […]

गिरीश चंदोला / चमोली

थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आपदा के बाद से जिला पंचायत भवन में चलाया जा रहा है। आपदा को चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अस्पताल को मूल भवन में स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। इससे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में काफी रोष व्याप्त है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि आपदा के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और प्रभावित लोग अपने क्षतिग्रस्त घरों में रहने लगे हैं। इसके बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूल भवन में नहीं लाया जा सका है। नतीजतन, प्रसव मामलों से लेकर बीमार बुजुर्गों तक को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रेफर किया जा रहा है।

 

स्थिति यह है कि पर्ची कटवाने के बाद डॉक्टरी सलाह के लिए मरीजों को जिला पंचायत भवन जाना पड़ रहा है, जबकि एक्स-रे के लिए मुख्य भवन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला पंचायत भवन से मुख्य भवन में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी थराली को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही, एक सप्ताह में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

 

अब देखना यह है कि लोगों के इस रोष के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कब तक मूल भवन में शिफ्ट हो पाता है।

Also Read This

हादसा : पैराफिट तोड़ 10 फीट नीचे गिरी कार, देंखे वीडियो 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मल्लीताल क्षेत्र में मैट्रोपोल होटल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...

क्राइम :  दो लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुरोला, 30 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरोला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Related Posts