कांग्रेस को झटका, पूर्व सैन्य अधिकारी और कर्मचारी नेता BJP में शामिल

देहरादून, 16 मार्च: भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य दलों से जुड़े लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान खास तौर पर पूर्व कर्मचारी नेता और कांग्रेस से जुड़े कई कार्यकर्ताओं का भाजपा […]

देहरादून, 16 मार्च:

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य दलों से जुड़े लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान खास तौर पर पूर्व कर्मचारी नेता और कांग्रेस से जुड़े कई कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना चर्चा का विषय रहा।

 

ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और विधायक फकीर राम टम्टा ने पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र से आए सभी नए सदस्यों को फूलमाला पहनाकर और पार्टी का पटका ओढ़ाकर औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल कराया। कार्यक्रम के दौरान कुंदन परिहार ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते लोग इस मिशन से जुड़ना चाहते हैं।

 

इस मौके पर करम राम के नेतृत्व में उत्तराखंड एससी-एसटी एम्पलाइज फेडरेशन से जुड़े कई प्रमुख लोग भाजपा में शामिल हुए। इनमें सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता शंकर राम लोहिया, पूर्व सैन्य अधिकारी अरविंद कुमार, सेवानिवृत्त अपर सचिव भीमराव टम्टा, पूर्व संयुक्त सचिव मदन राम, सूबेदार महिपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार, पूर्व कर्मचारी प्रवीण राम कोहली, सेवानिवृत्त शिक्षक संतोष कुमार कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता दशरथ कुमार, आईटीबीपी के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रमेश राम और अन्य पूर्व सैनिक शामिल रहे।

 

वहीं, कांग्रेस से जुड़े भैरव राम कोहली, नवीन कोली, शंकर राम, भुवन कुमार, हरीश प्रसाद कोहली, यशोदा लोहिया, दीपा लापड़, अरमान कोहली और दीपक कोहली समेत कई लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता लेते हुए पार्टी की नीतियों में विश्वास जताया।

 

कार्यक्रम में पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक मीना गंगोला, प्रदेश मंत्री दीपिका वोहरा, दिनेश आर्य, चंद्रशेखर जोशी, बसंत लोहानी, राजेंद्र प्रसाद और सौरभ कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की मिल गयी लोकेशन । यहां से जुड़े तार

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...

Related Posts