पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

कोटद्वार : कोटद्वार में नई राशन वितरण प्रणाली शुरू

March 31, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

मनोज नौडियाल

कोटद्वार। कोटद्वार में कोरोनावायरस के चलते बाहरी राज्यों व बेरोजगार हो चुके मजदूरों कर्मचारियों के लिए प्रशासन ने नई राशन वितरण प्रणाली शुरू की है।
राशन वितरण प्रणाली को लेकर कोटद्वार नगर निगम के पार्षद खासे नाराज नजर आ रहे थे। वहीं सेनीटाइज में लापरवाही को लेकर भी पार्षदों ने नगर निगम और प्रशासन पर सवाल उठाए। पार्षदों ने अपनी नाराज़गी उप जिलाधिकारी कोटद्वार योगेश मेहरा को बताई और उन्हें सही ढंग से सैनिटाइज की व्यवस्था न होने की शिकायत की। राशन वितरण प्रणाली में मजदूरों को और बाहरी दैनिक भोगी कर्मचारियों को राशन न मिलने की शिकायत भी की।

उन्होंने उप जिलाधिकारी को बताया कि राशन वितरण करने वाले कुछ कर्मचारी अपने चहेतों को ही राशन वितरण करवा रहे हैं तथा भेदभाव की नीति अपना रहे हैं, जरूरतमंदों को राशन नहीं मिल रहा है।

इस समस्या के समाधान हेतु उप जिला अधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि आज उनके द्वारा अधिकारियों से मिलकर राशन वितरण की नई व्यवस्था की गई है। जिसमें नगर निगम कोटद्वार के 40 वालों में दो दो अध्यापकों को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है कि वह प्रत्येक वार्ड में उन लोगों को चिन्हित करेंगे, जिनके राशन कार्ड नहीं हैं या जो बाहर के राज्यों के लोग हैं जिन्हें राशन मिलने में दिक्कत हो रही है उनके लिए प्रशासन द्वारा उनके वार्ड में ही 5 किलो चावल 5 किलो आटा 1 किलो मसाले उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक अध्यापक प्रत्येक वार्ड में उन लोगों की लिस्ट तैयार करेंगे, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है या जिन को राशन नहीं मिल रहा है। फिर लिस्ट के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी इन्हीं अध्यापकों के द्वारा प्रशासन की होगी।

वार्ड नंबर 38 के पार्षद अमित नेगी ने बताया कि उनके वार्ड में गोरखपुर कासगंज मुजफ्फरनगर एटा बस्ती के काफी मजदूर रहते हैं, जिनको राशन मिलने में दिक्कत हो रही थी। वहीं उनके वार्ड को नगर निगम द्वारा मेयर हेमलता नेगी के नेतृत्व में काफी सहयोग दिया जा रहा है।

वार्ड 40 के सुखपाल शाह का कहना है कि उनके वार्ड में भी चुटकुल के काफी कर्मचारी और मजदूर काम करते हैं जो अपने घरों को नहीं जा पाए तो उन्हें भी सही राशन वितरण नहीं हो पाने के कारण इन परिवारों पर संकट के बादल छा गए हैं।

पार्षद साेरभ र्नौटियाल ने तो सैनिटाइजर और उनके वार्ड को सैनिटाइजर न करने की समस्या बताई। साथ ही बाहरी राज्यों के मजदूरों द्वारा उनके घर में डेरा लगाए जाने की शिकायत की कि उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। या तो उनके लिए राशन की व्यवस्था की जाए या उन्हें घर भेज दिया जाए।

वार्ड नंबर 11 के पार्षद विपिन डोबरियाल ने शिकायत करते हुए बताया कि उनका वार्ड कोटद्वार का सबसे ज्यादा वीआईपी वार्ड है, जिसमें हॉस्पिटल भी है थाना भी है तहसील भी है ट्रेजरी भी है।

इस वार्ड में जिलाधकारी भी रहते हैं और नगर की महापौर भी, बावजूद इसके वार्ड में पूरी तरह से सैनिटाइज की व्यवस्था नहीं की गई है। वे स्वयं घर-घर जाकर सैनिटाइज करने की व्यवस्था बनाए हुए हैं। उनके द्वारा नगर निगम को और महापौर को सूचित भी कर चुके हैं, लेकिन यह व्यवस्था बस से बदहाल बनी हुई है। शहर की नालियां कूड़े से भरी हैं। शहर की व्यवस्था सफाई व्यवस्था ढर्रे से उतरी हुई है। वहीं राशन वितरण में भी बड़ी दिक्कतों का सामना आ रहा है। जिन जगहों पर राशन वितरण हो रहा है, वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की बड़ी समस्या आ रही है। इसी को देखते हुए आज उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में नई राशन वितरण व्यवस्था की गई।


Previous Post

एक्सक्लूसिव : लाॅकडाउन में बच्चों के टीकाकरण का फरमान! क्या हैं अरमान !!

Next Post

ब्रेकिंग : विदेशियों को स्वदेश जाने की अनुमति

Next Post

ब्रेकिंग : विदेशियों को स्वदेश जाने की अनुमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी ख़बर: धामी सरकार के चार साल बेमिसाल। बने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री
  • बड़ी खबर: विधानसभा सत्र से पहले उत्तराखंड सरकार के सामने नई चुनौती।जल्द बनाना होगा संसदीय कार्य मंत्री
  • हादसा: मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत..
  • छात्रहित में चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय- ललित जोशी।
  • राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर डॉ. साहिल महाजन हुए सम्मानित, सीएम धामी ने जताया आभार
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!