बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में कोरोना का एक और मामला। दुबई से लौटा था दून का युवक

उत्तराखंड में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। इसके साथ ही 104 हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह 8:00 बजे से दिन के 1:00 बजे तक 643 लोगों ने कॉल करके जानकारी हासिल की उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के संदिग्ध लक्षणों से ग्रसित एक और […]

उत्तराखंड में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। इसके साथ ही 104 हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह 8:00 बजे से दिन के 1:00 बजे तक 643 लोगों ने कॉल करके जानकारी हासिल की

उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के संदिग्ध लक्षणों से ग्रसित एक और व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।

राज्य कंट्रोल रूम को प्राप्त सूचना के अनुसार 18 मार्च 2020 को दुबई से लौटा एक 21 वर्षीय युवक बुखार के लक्षणों के साथ श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए गया।

अस्पताल में लक्षणों के आधार पर युवक का सैंपल लिया और 26 मार्च को परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब को भेजा गया।

युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की गई है।

सीएमओ देहरादून ने बताया कि युवक को उसके घर पर ही आइसोलेशन पर रखा गया है। तथा सभी 4 सदस्यों को भी अलग कर दिया गया है। किसी भी सदस्य मे संदिग्ध लक्षण नहीं है।

बढ़ती हुई कॉल को देखते हुए अब अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने 104 हेल्पलाइन में काउंसलर और मनो चिकित्सकों को भी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सरकार अपनी क्षमता बढ़ा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा जांच हो सके। इसके लिए ढाई हजार आइसोलेशन बेड और  636 आईसीयू बेड जैसी सुविधाएं भी तैयार कर ली गई हैं।(pic for simbol)

Also Read This

जॉब अपडेट: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ,कई पदों पर भर्ती, ₹56,900 तक वेतन

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...

सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने युवाओं से किया संवाद, नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने का आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

Related Posts