बेरीनाग में लापता महिला की हत्या का राज़ उजागर, विवाह से नाराज़ पिता ने रिश्तेदारों संग रची खौफनाक साज़िश

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में गायब हुई महिला की गुत्थी को पुलिस ने आखिर सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि एक युवक द्वारा अपने से करीब दोगुनी उम्र की महिला को घर ले जाना उसके पिता को बेहद आपत्तिजनक लगा, जिसके बाद उसने अपने बेटे और दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर महिला […]

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में गायब हुई महिला की गुत्थी को पुलिस ने आखिर सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि एक युवक द्वारा अपने से करीब दोगुनी उम्र की महिला को घर ले जाना उसके पिता को बेहद आपत्तिजनक लगा, जिसके बाद उसने अपने बेटे और दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर महिला को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। आरोपितों ने महिला की हत्या करने के बाद उसका शव रामगंगा नदी में बहा दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल के पास नदी तट से महिला का बैग, दुपट्टा, बनियान और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

 

मामला 19 सितंबर 2025 का है, जब दड़मेत–कमदिना निवासी बहादुर राम ने अपनी बहू सुनीता देवी (44) के लापता होने की शिकायत राजस्व पुलिस को दी। कई दिनों तक कोई सुराग न मिलने पर यह केस सिविल पुलिस को सौंपा गया। जांच ने नया मोड़ लिया जब पता चला कि बागेश्वर जिले के किसमिला गांव का 22 वर्षीय युवक विजय प्रसाद महिला को अपने साथ शादी का भरोसा देकर घर ले गया था।

 

अपने बेटे की एक विवाहित और उम्र में बड़ी महिला से विवाह की जिद ने पूरे परिवार को विचलित कर दिया। पिता रमेश राम (42) ने इसे स्वीकार करने से इनकार करते हुए अपने चचेरे भाइयों हरीश राम (43) और बलवंत राम (45) के साथ मिलकर बेहद गंभीर कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर सुनीता की हत्या की और उसका शव रामगंगा नदी में फेंक दिया।

 

आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान से पुलिस ने महिला का बैग और अन्य निजी सामान बरामद कर लिया है। सभी चार आरोपित अब गिरफ्तार होकर जेल की सलाखों के पीछे हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts