अपराध : तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म। आरोपी गिरफ्तार ..

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट — विशाल सक्सेनानानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बालिका के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा तमंचे के बल पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट — विशाल सक्सेना
नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बालिका के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा तमंचे के बल पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, 11 मई को वह अपने परिवार के साथ किसी कार्य से बाहर गई थीं, जबकि उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का युवक गुरमीत सिंह उर्फ गैजु कथित रूप से घर में घुस आया और बालिका को तमंचे के बल पर डरा धमका कर  उसके साथ गलत हरकत की। युवक ने किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

घटना के बाद शाम को जब मां घर लौटीं तो डरी-सहमी बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद तुरंत थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी जांच सतर्कता के साथ की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

सनसनी नहीं, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी पत्रकारिता की पहचान : प्रियंका जोशी

देहरादून। 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद के निर्धारित विषय ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ पर...

Related Posts