ऑडियो: जिला आबकारी अधिकारी ने ओवर रेटिंग के पैसे लौटाए लेकिन नहीं करी ठेका संचालक पर कार्यवाही

  रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी देहरादून। प्रदेश में शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग के मामले तो रोज सुनाई देते हैं लेकिन जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत पर ओवर रेटिंग का पैंसा वापस तो ठेका संचालक ने दे दिया लेकिन आबकारी अधिकारी ने ठेके पर कोई कार्रवाई नहीं करी। शराब की यह दुकान सेलाकुई स्थित मेडिकेयर […]

 

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

देहरादून। प्रदेश में शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग के मामले तो रोज सुनाई देते हैं लेकिन जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत पर ओवर रेटिंग का पैंसा वापस तो ठेका संचालक ने दे दिया लेकिन आबकारी अधिकारी ने ठेके पर कोई कार्रवाई नहीं करी। शराब की यह दुकान सेलाकुई स्थित मेडिकेयर अस्पताल के नजदीक है।

मामले का ऑडियो पर्वतजन के हाथ लगा है।

ऑडियो में एक न्यूज़ चैनल का पत्रकार जिला आबकारी अधिकारी देहरादून से फोन पर बात करते हुए सुना जा रहा है। ऑडियो में पत्रकार अपना परिचय देकर जिला आबकारी अधिकारी से फोन पर ओवर रेटिंग को लेकर शिकायत करता है। लेकिन जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा ठेका संचालक पर कार्रवाई करने के बजाए उनके अतिरिक्त ओवर रेटिंग का पैंसा वापस दिलवा देते हैं।

ऑडियो को सुनकर साफ समझा जा सकता है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं ठेका संचालक की मिलीभगत के चलते प्रत्येक दिन प्रदेश भर में लाखों रुपए की ओवर रेटिंग होती है। जिसका सारा भार उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है। हालांकि जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने कहा है कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, यदि कोई शिकायत आएगी तो ठेका संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts