बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के अमेरिका में सफल ऑपरेशन के लिए नैनीताल में पूजा अर्चना।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- तिबती धर्मगुरु दलाई लामा के अमेरिका में हो रहे ऑपरेशन और उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए तिब्बती और भोटिया समाज के लोगों ने गुरुवार रात पूजा अर्चना की। उनके अनुयायियों ने नम आंखों से भगवान बुद्ध से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।नैनीताल में मल्लीताल के चाट पार्क क्षेत्र […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- तिबती धर्मगुरु दलाई लामा के अमेरिका में हो रहे ऑपरेशन और उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए तिब्बती और भोटिया समाज के लोगों ने गुरुवार रात पूजा अर्चना की। उनके अनुयायियों ने नम आंखों से भगवान बुद्ध से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
नैनीताल में मल्लीताल के चाट पार्क क्षेत्र में आज शाम तिब्बती समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया। बताया गया कि आज ही अमेरिका में धर्मगुरु दलाई लामा के पैरों के घुटनों में आई परेशानी को मिटाने के लिए के ऑपरेशन किया जा रहा है। रात नौ बजे से शुरू हुई पूजा में उम्रदराज दर्जनों तिब्बती और भोटिया समाज के युवक युवतियों ने जमीन पर बैठकर प्रार्थना सभा में भाग लिया। लगभग एक घंटे चली इस प्रार्थना सभा में इन तिब्बती और भोटिया समाज के कई लोगों की आंखें नम दिखी। तिब्बती यूथ कांग्रेस और तिब्बती महिला कांग्रेस के सदस्य तिब्बती सांस्कृतिक परिवेश में प्रार्थना सभा में पहुंचे। अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की।
प्रार्थना सभा में राम भाई, तशी खम्पा, सोनम, डोलमा, राजन भोटिया, तेनज़िंग, रिंजिंग, मिशी, छिमी, लोटो आदि शामिल हुए।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts