हादसा (दुखद) : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित बाइक। पिता-पुत्र की मौत

नई टिहरी में रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, जौनपुर ब्लॉक के मरोड़ा गांव निवासी गोविंद सिंह नेगी अपने बेटे सुमित के साथ दुकान का सामान लेने बाइक से देहरादून जा रहे थे। […]

नई टिहरी में रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर ब्लॉक के मरोड़ा गांव निवासी गोविंद सिंह नेगी अपने बेटे सुमित के साथ दुकान का सामान लेने बाइक से देहरादून जा रहे थे। रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग पर दोपहर तीन बजे दुबड़ गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी।इस दुर्घटना में गोविंद सिंह नेगी (40) और उनके बेटे सुमित (17) की मौके पर ही मौत हो गई।

जंगल से घास लेकर आ रहीं महिलाओं ने हादसे की सूचना आसपास के लोगों को दी। लोगों से जानकारी मिलने के बाद सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और दोनों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजा गया। बाइक गोविंद सिंह चला रहे थे।

 

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts