बड़ी खबर: जोरो पर देवभूमि गोल्ड कप की तैयारियां। फाइनल निरीक्षण के लिए पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारी ..

उत्तराखंड का सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट आयोजन 41वां देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार 23 मई से 8 जून 2025 तक बड़े ही भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
आज देवभूमि गोल्ड कप टूर्नामेंट समिति के वरिष्ठ सदस्य ग्राउंड निरीक्षण के लिए पहुंचे।

निरीक्षण दल में शामिल थे:

सचिव पी.सी. वर्मा, अध्यक्ष राजीव दत्ता, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र बाजपेयी, संतोष गैरोला, कुमार थापा, पी.सी. कोठारी, मीनोचा और जितेन्द्र सचान।

निरीक्षण के लिए पहुंचे पी.सी. वर्मा (सचिव) ने कहा कि, “हर बार की तरह इस बार भी आयोजन को नई ऊंचाई देने का लक्ष्य है। हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। आने वाले मैसेज को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।”
राजीव दत्ता (अध्यक्ष) ने कहा कि, “देश के नामचीन खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, ये हमारे लिए गर्व की बात है।”
वहीं योगेन्द्र बाजपेयी (कोषाध्यक्ष) ने कहा कि, “पूरा आयोजन टीमवर्क का नतीजा है और इसे देशभर में पहचान दिलाना हमारा मकसद है।”
साथ ही संतोष गैरोला ने इस मैच के आयोजन को लेकर कहा कि, “मैदान और सुविधाएं इंटरनेशनल लेवल की होंगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा। साथ ही मैच देखने आने वाले लोगों को भी बेहतरीन अनुभव मिलने वाला हैं।”
कुमार थापा ने कहा कि, “हमारा लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना है। हर इंतजाम पर बारीकी से काम हो रहा है। और इस बार का आयोजन बहुत ही शानदार होने वाला हैं।”
पी.सी. कोठारी ने कहा कि, “देवभूमि गोल्ड कप सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, ये राज्य की क्रिकेट संस्कृति का उत्सव है।”
मिनोचा जी ने कहा कि “इस बार आयोजक टीम ने जिस समर्पण से कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है।”
गोल्ड कप टूर्नामेंट के प्रवक्ता जितेन्द्र सचान ने बताया कि, “हर स्तर पर गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। आयोजन ऐतिहासिक रहेगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है खिलाड़ियों की सुरक्षा से लेकर मैच देखने आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा का संपूर्ण ध्यान रखा गया है।”
अरुण तिवारी जी ने गोल्ड कप आयोजन को लेकर कहा कि, “हम सब लोग इस आयोजन को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस बार काफी कुछ बदलाव टूर्नामेंट में किए गए हैं जिनसे खिलाड़ियों और मैच देखने आने वाले दर्शकों को बहुत बेहतरीन अनुभव मिलेगा। हमारा उद्देश्य हर खिलाड़ी को आगे बढ़ाना हैं “

टूर्नामेंट का प्रारूप:

  • कुल टीमें: 16
  • ग्रुप: 4
  • मैच: सभी डे-नाइट होंगे

स्थान:

  • महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर
  • आयुष क्रिकेट ग्राउंड
  • अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी

भाग लेने वाली प्रमुख टीमें:

ग्रुप 1

  • दिल्ली चैलेंजर
  • क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
  • भारतीय रेल
  • लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन

ग्रुप 2

  • उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
  • रजनीगंधा क्लब – दिल्ली
  • सहगल स्पोर्टिंग क्लब – दिल्ली
  • यूटी क्रिकेट एसोसिएशन – चंडीगढ़

ग्रुप 3

  • डी.वाई. पाटिल- मुंबई
  • ए एंड एस – कोलकाता
  • झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन
  • आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन

ग्रुप 4

  • केरल क्रिकेट एसोसिएशन
  • जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन
  • हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
  • गोवा क्रिकेट एसोसिएशन

मैदान पर उतरेंगे ये स्टार खिलाड़ी:

  • रिंकू सिंह
  • उमरान मलिक
  • आयुष बडोनी
  • यश डूल
  • मकर डागर

इनके अलावा कई अन्य IPL और रणजी खिलाड़ी भी इस महाकुंभ का हिस्सा होंगे।

मैच कार्यक्रम:

  • ग्रुप 1 व 2: 23 से 28 मई
  • ग्रुप 3 व 4: 29 मई से 3 जून
  • क्वार्टर फाइनल: 4 व 5 जून
  • सेमीफाइनल: 6 व 7 जून
  • फाइनल: 8 जून 2025
Read Next Article Scroll Down

Related Posts