देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने दिया मेधावी छात्रों को दिया निशुल्क शिक्षा का सुनहरा मौका

देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने 25 से अधिक मेधावी छात्रों को 100% छात्रवृत्ति प्रदान कर निःशुल्क शिक्षा का अवसर दिया गया। देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने समाजसेवी संस्था ‘डोर फाउंडेशन’ के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर 25 से अधिक मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के तहत […]

देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने 25 से अधिक मेधावी छात्रों को 100% छात्रवृत्ति प्रदान कर निःशुल्क शिक्षा का अवसर दिया गया।

देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने समाजसेवी संस्था ‘डोर फाउंडेशन’ के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर 25 से अधिक मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की है।

इस कार्यक्रम के तहत चुने गए छात्रों को 100% छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें एडमिशन एवं मार्केटिंग प्रमुख श्री राहुल भट्ट द्वारा छात्रों के लिए एक संबोधन सत्र आयोजित किया गया। सत्र के दौरान छात्रों को विश्वविद्यालय के नियमों और विनियमों से अवगत कराया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री संजय बंसल, उपाध्यक्ष श्री अमन बंसल और कुलपति डॉ. प्रीति कोठियाल और श्री भूपेंद्र टम्टा उपस्थित रहे।

यह पहल उन मेधावी छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिनके माता-पिता आर्थिक रूप से उनकी शिक्षा का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। विश्वविद्यालय और डोर फाउंडेशन का मानना है कि योग्यता और आर्थिक स्थिति में बाधा नहीं बननी चाहिए।

यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम न केवल मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा बल्कि उन्हें एक उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण भी प्रदान करेगा, जिससे उन्हें अपने भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय और डोर फाउंडेशन इस पहल के माध्यम से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद करते हैं।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts