आयुक्त के नाम पर डिजिटल ठगी का खेल, फर्जी फेसबुक आईडी से मचा हड़कंप

देहरादून। सोशल मीडिया पर एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की पहचान का दुरुपयोग किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त एवं उत्तराखंड शासन में सचिव पद पर कार्यरत विनय शंकर पांडेय के नाम से फेसबुक पर एक कथित फर्जी प्रोफाइल तैयार किए जाने की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने […]

देहरादून। सोशल मीडिया पर एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की पहचान का दुरुपयोग किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त एवं उत्तराखंड शासन में सचिव पद पर कार्यरत विनय शंकर पांडेय के नाम से फेसबुक पर एक कथित फर्जी प्रोफाइल तैयार किए जाने की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, 21 फरवरी को “विनय शंकर पांडेय, आयुक्त गढ़वाल मंडल/सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड शासन” नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक नकली अकाउंट बनाया गया। यह प्रोफाइल आम नागरिकों को भ्रमित करने की आशंका को देखते हुए प्रशासन के संज्ञान में लाई गई।

 

इस संबंध में आयुक्त के निजी सचिव विकास कुमार ने देहरादून स्थित कोतवाली डालनवाला में लिखित तहरीर सौंपी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है।

 

थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर के अनुसार, प्रकरण की जांच साइबर सेल के सहयोग से की जा रही है। फर्जी आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

 

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों के नाम से संचालित संदिग्ध सोशल मीडिया खातों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा ऐसे प्रोफाइल के साथ किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Also Read This

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेंगे टैबलेट! CM धामी के निर्देश, खातों में DBT से आएगी रकम

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत; चालक फरार

जसपुर/ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में बड़ी नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टाटा...

Related Posts