डीएम की दो टूक, तय समय में काम नहीं तो सस्पेंशन पक्का

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने सरकारी जमीन और संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाने की स्थिति पर पांचवीं अंतरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि तय समयसीमा में कार्रवाई न होने पर वेतन रोकने से लेकर निलंबन तक कड़े कदम उठाए जाएंगे। डीएम बंसल […]

देहरादून,

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सरकारी जमीन और संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाने की स्थिति पर पांचवीं अंतरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि तय समयसीमा में कार्रवाई न होने पर वेतन रोकने से लेकर निलंबन तक कड़े कदम उठाए जाएंगे।

डीएम बंसल ने स्पष्ट कहा कि सरकारी परिसंपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है, और इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कई अधिकारियों को फटकारते हुए यह भी कहा कि सिर्फ पत्राचार से काम नहीं चलेगा, वास्तविक कार्रवाई जमीन पर दिखाई देनी चाहिए।

ईओ हरबर्टपुर पर सख्ती

जिलाधिकारी ने हरबर्टपुर के ईओ को विशेष रूप से चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि यदि दो दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो उनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित मानी जाएगी।

साथ ही, जिन विभागों ने अपनी जमीनों को पूर्ण रूप से अतिक्रमण-मुक्त कर दिया है, उन्हें आज ही प्रमाण-पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए।

  • डीएम ने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर भी इस पूरे अभियान की सतत निगरानी हो रही है, इसलिए लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts