जल संरक्षण विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को मिला “एंटोमोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर-2025” सम्मान

हरिद्वार स्थित एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में जल संरक्षण विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूकोस्ट, देहरादून के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न शिक्षण एवं शोध संस्थानों से विद्वानों ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून के जन्तु विज्ञान विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को “एंटोमोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर-2025” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें परभक्षी कीटों की विविधता एवं उनके व्यवहार पर किए गए महत्वपूर्ण शोध कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज उपस्थित रहे। उनके साथ पद्मश्री श्री कल्याण सिंह रावत तथा आई.ए.ई.एस. के अध्यक्ष प्रोफेसर बी.डी. जोशी ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य सुनील बत्रा, संगोष्ठी संयोजक डॉ. संजय माहेश्वरी तथा सचिव डॉ. विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

 

डॉ. शर्मा के शैक्षणिक योगदान की बात करें तो उनके कुल 76 शोध पत्र एवं पुस्तक अध्याय विभिन्न प्रतिष्ठित जर्नलों और पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त उनकी 12 पुस्तकें भी प्रकाशित हैं। उनके मार्गदर्शन में तीन शोधार्थी पीएच.डी. पूर्ण कर चुके हैं, जबकि दो शोधार्थी वर्तमान में शोध कार्य कर रहे हैं।

 

शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी रखते हुए वे अब तक 84 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सहभागिता कर चुके हैं। उन्हें अब तक कुल 17 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके शोध एवं शिक्षण क्षेत्र में योगदान को दर्शाता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts