Uttarakhand News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती। 5 वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

रिपोर्ट: जयप्रकाश नौगाई 

श्रीनगर गढ़वाल। यातायात नियमों के उल्लंघन और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रीनगर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 05 वाहन चालकों को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह के आदेश पर की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार और प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में चौकी बाजार, चौकी श्रीकोट और चौकी कलियासौड़ क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।

गिरफ्तार किए गए वाहन चालक और विवरण

  1. संतराम पुत्र गौरीलाल, निवासी विकासनगर, देहरादून – ट्रक संख्या UK-07 CB-9111।
  2. अब्बल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी पिलडी, नरेंद्र नगर, पौड़ी – ट्रक संख्या UK-14 CA-2686।
  3. शेर सिंह पुत्र स्व. गेदा लाल, निवासी संभल, यूपी (फिलहाल श्रीनगर, पौड़ी) – ट्रक संख्या UK-12 F-1991।
  4. मयंक सेमवाल पुत्र मेदनीधर सेमवाल, निवासी स्यूड, रुद्रप्रयाग – मोटरसाइकिल संख्या UK-07 DT-6290।
  5. शिवम जुयाल पुत्र सुभाष चंद्र जुयाल, निवासी कोटद्वार, पौड़ी – ट्रक संख्या UK-11 CA-2444।

इन सभी वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया। चालकों के खिलाफ धारा 185, 202, 207, 181, 184, 192, 146, 196 मोटर वाहन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में चालान किया गया और वाहनों को सीज कर दिया गया।

पुलिस का संदेश

प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने कहा कि सड़क सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा है। ऐसे मामलों में आगे भी शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी।

👉 पुलिस ने अपील की है कि सभी लोग सुरक्षित यात्रा करें और यातायात नियमों का पालन करें।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts