चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके

चमोली जनपद के अलग-अलग इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक हिलती धरती को देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ठीक 10 बजकर 27 मिनट पर भूकंप का झटका दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप […]

चमोली जनपद के अलग-अलग इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक हिलती धरती को देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ठीक 10 बजकर 27 मिनट पर भूकंप का झटका दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.7 और गहराई लगभग 5 किलोमीटर मापी गई। इसका केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के बीच स्थित रहा।

हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लेकिन चिंताजनक यह है कि बीते एक महीने में चमोली में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts