फेसबुक पर हुई दोस्ती, ‘हाई रिटर्न’ का सपना… और 68 लाख लेकर गायब हुई फॉरेक्स एक्सपर्ट!

Bhimtal क्षेत्र के Naukuchiatal स्थित बोहरा गांव के एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फॉरेक्स निवेश के नाम पर 68,04,800 रुपये की बड़ी साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर Rudrapur स्थित साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।   पीड़ित द्वारा दी […]

Bhimtal क्षेत्र के Naukuchiatal स्थित बोहरा गांव के एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फॉरेक्स निवेश के नाम पर 68,04,800 रुपये की बड़ी साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर Rudrapur स्थित साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

 

पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2025 में उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook के माध्यम से रिचा सचदेवा नाम की एक महिला से हुई। महिला ने स्वयं को ‘हैनटेक मार्केटिंग’ नामक कंपनी से जुड़ी फॉरेक्स ट्रेडिंग सलाहकार बताते हुए आकर्षक रिटर्न का दावा किया और निवेश के लिए प्रेरित किया।

 

बाद में आरोपी ने संपर्क बनाए रखने के लिए Telegram का उपयोग किया और एक तथाकथित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया। भरोसा कायम करने के लिए ‘एच हैनटेक मार्केट सीएस कंपनी’ का लोगो साझा किया गया, जिससे निवेश को सुरक्षित और अधिकृत बताया गया।

 

महिला की बातों पर विश्वास कर पीड़ित ने 23 अक्टूबर 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच कुल 11 अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से 68,04,800 रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए।

 

कुछ समय बाद जब उसने अपनी जमा राशि निकालने का प्रयास किया तो उससे कर, प्रोसेसिंग शुल्क, एक्सचेंज चार्ज और मार्जिन मनी जैसे विभिन्न मदों में अतिरिक्त भुगतान की मांग की गई। बार-बार धनराशि जमा कराने के दबाव और मूल रकम वापस न मिलने पर उसे धोखाधड़ी का संदेह हुआ।

 

इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp और फेसबुक पर फर्जी कंपनी का लोगो इस्तेमाल कर सुनियोजित तरीके से ठगी को अंजाम दिया गया।

 

साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच के उपरांत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर...

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...

Related Posts