शादी में गया परिवार… पीछे से घर साफ! अब पुलिस पूछ रही उल्टे सवाल

पौड़ी जिले के ऊपर चोपड़ा वार्ड नंबर–10 से चौकाने वाला चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक परिवार 26 तारीख को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बाहर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर से सामान चोरी कर लिया। परिवार के लौटने पर घर का ताला टूटा […]

पौड़ी जिले के ऊपर चोपड़ा वार्ड नंबर–10 से चौकाने वाला चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक परिवार 26 तारीख को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बाहर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर से सामान चोरी कर लिया।

परिवार के लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की मालकिन का कहना है कि उन्होंने पहले भी घर की ओर एक महिला और एक युवक को जाते देखा था, जिस पर उन्हें गहरा संदेह है।

सूचना 112 पर दी गई तो पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू हुई — लेकिन यहां कहानी मोड़ लेती है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज करने में टालमटोल की और उल्टे उन पर ही सवालों की झड़ी लगा दी।

सवाल यह उठ रहा है — जांच असल में हो किसकी रही है? चोरों की… या घर की मालकिन की?

जिन संदेहास्पद व्यक्तियों को पूछताछ में बुलाया गया, उनसे एकांत में बात की गई। इसे लेकर भी पुलिस की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस के इस व्यवहार से नाराज़ घर की मालकिन अब सीधे महिला आयोग जाने की तैयारी कर रही हैं। परिवार का साफ कहना है — पुलिस से अब कोई उम्मीद नहीं बची… आख़िरी सहारा सिर्फ महिला आयोग है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts