एक झटके में उजड़ा परिवार, खाई में कार गिरने से मासूम समेत 3 की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक 11 महीने के बच्चे सहित तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह दुर्घटना अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली क्षेत्र के पास चुराड़ी और महेंद्रा क्लब के बीच हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (संख्या DL 9C BH 8402) 26 फरवरी को अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। बसौली के पास पहुंचने पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से फिसलकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया। खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाल लिया गया। दुर्भाग्यवश, तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

 

बताया गया है कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जो दिल्ली से एक शादी समारोह में शामिल होने झिझाड़ गांव आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। सभी यात्री वधू पक्ष के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

 

हादसे में मृतक:

 

मंजू देवी (44), पत्नी गोपाल राम, निवासी कांडे, ताकुला

 

दिनेश राम (50), पुत्र तिल राम, निवासी झिझाड़, ताकुला

 

रेहान (11 माह), पुत्र महेश आर्या, निवासी थपनिया, ताकुला

 

 

मृतक शिशु रेहान के माता-पिता — जया (25) और महेश आर्या (25) — इस दुर्घटना में घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल भेज दिए गए हैं।

 

घायल व्यक्तियों में शामिल:

 

जया (25), पत्नी महेश आर्या, निवासी थपनिया

 

गोपाल राम (50), निवासी कांडे

 

संजय (21), निवासी कांडे

 

महेश आर्या (25), निवासी थपनिया

 

अर्जुन कुमार (36), निवासी फतेहपुर बेरी, दक्षिण दिल्ली

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts