फर्जी बीमा कंपनी के नाम पर 28,81,060 रुपये की ठगी, चार संदिग्धों पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

हरिद्वार, एक युवक को करोड़ों की बीमा योजनाओं का लालच देकर करीब 28 लाख 81 हजार रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सेठपुर गांव के […]

हरिद्वार, एक युवक को करोड़ों की बीमा योजनाओं का लालच देकर करीब 28 लाख 81 हजार रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सेठपुर गांव के रहने वाले मदनपाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वर्ष 2014 में उसकी पहचान नौशाद अंसारी नामक व्यक्ति से हुई थी। नौशाद ने उसे यूनाइटेड एग्रो लाइफ इंडिया लिमिटेड नाम की एक संस्था के बारे में बताया, जिसके बारे में दावा किया गया कि वह बीमा से जुड़ी योजनाएं संचालित करती है और उसकी शाखा लक्सर बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद है।

मदनपाल के अनुसार शाखा पर पहुंचने पर उसे अहसान हैदर, शहनवाज, मौहसीन खान और जावेद (पुत्र युसुफ) मिले। अहसान हैदर ने खुद को कंपनी का प्रबंध निदेशक बताते हुए मदनपाल को बतौर सेल्समैन काम करने का प्रस्ताव दिया। रोजगार की तलाश में मदनपाल ने उनकी बात मान ली और उसे फील्ड एजेंट का पंजीकरण भी उपलब्ध कराया गया।

इसके बाद मदनपाल ने अपने परिचित लोगों की नीतियां भरवाते हुए लगभग 28 लाख 81 हजार 60 रुपये कंपनी के नाम पर जमा कराए। लेकिन वर्ष 2020 में कोविड अवधि के दौरान अचानक कार्यालय बंद हो गया। इसके बाद न तो दफ्तर दोबारा खोला गया और न ही आरोपी पक्ष फोन पर संपर्क में आया।

पीड़ित जब देहरादून में बताए गए पते पर उनसे मिलने पहुंचा तो आरोपियों ने न केवल पैसा लौटाने से इनकार कर दिया, बल्कि बदसलूकी करते हुए धमकियां भी दीं।

स्थानीय थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर मदनपाल ने न्यायालय शरण ली। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और विवेचना जारी है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts