पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

अपराध : वन तस्करों ने झोंका वन कर्मियों पर फायर । एक वन कर्मी घायल…

उत्तराखंड में लगातार क्राइम बढ़ रहा हैं। अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। गदरपुर में वन तस्कर बेखौफ तरीके से दिन दहाड़े ही तस्करी कर रहे हैं साथ ही वन गश्ती दल पर फायर भी रोक रहे हैं।

May 1, 2024
in उत्तराखंड
अपराध  : वन तस्करों ने झोंका वन कर्मियों पर फायर । एक वन कर्मी घायल…
ShareShareShare

ब्योरो रिपोर्ट

स्थान :-गदरपुर, उधम सिंह नगर

मुकेश कुमार 

जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर में बैखोफ वन तस्करों ने वन गश्ती दल पर दिनदहाड़े फायर झोंक दिया। घटना में पाठल के हमले में एक वन कर्मी घायल हो गया। जबकी तस्कर फायरिंग करते हुए बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। 

घायल का गदरपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। वहीं देर शाम डीएफओ शशि देव, रेंजर रूपनारायण गौतम व रेंजर मयंक मेहता द्वारा थाना गदरपुर में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है ।

सुबह करीब 11 बजे फॅारेस्टर अशोक गौतम, वन दरोगा योगेश चोपाड़ा, फॉरेस्ट गार्ड हरेन्द्र कुमार की अगुवाई में वन विभाग की टीम पड़किया, गदगदिया पश्चिमी वीट में कटान के चलते गश्त कर रहे थे। 

इसी बीच प्लॉट सं 89 में आठ बाइक में सागौन व खैर लाद कर करीब 15 लोग सामने से आते दिखाई दिए। रोकने पर लकड़ी तस्करी में शामिल कुलदीप सिंह ने टीम पर दो राउंड फायर झोंक दिए। जिसमें वन आरक्षी विरेंद्र सिंह बालबाल बच गए। 

इस दौरान तस्करों द्वारा रोपण रक्षक जाने अली पर पाठल से हमला कर घायल कर दिया। बाद में तस्कर लकड़ी मौके पर छोड़ कर फायरिंग करते हुए बाइक लेकर फरार हो गए। वन कर्मी राजेंद्र सिंह की ओर से कुलदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह, जयपाल, जसविंदर सिंह पुत्र जग्गा सिंह, अन्नी, कुलवंत समेत 15 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं देर शाम वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी गदरपुर थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।


Previous Post

बड़ी खबर : दिल्ली-एनसीआर के सौ से अधिक स्कूलों को आया बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल । पढ़िए रिपोर्ट …

Next Post

राहत : एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता। जानिए कितने में मिलेगा...

Next Post
राहत : एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता। जानिए कितने में मिलेगा…

राहत : एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता। जानिए कितने में मिलेगा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर की इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा। जानिए कारण.
  • बड़ी खबर: यहां खनन माफियाओं का बोलबाला। NGT नियमों की उड़ रही धज्जियाँ..
  • बड़ी खबर: राइका मोल्टाड़ी के तीन मेधावी छात्रों का “सुपर-100 सिलेक्शन योजना” में चयन
  • बड़ी खबर: अजय पांडे बने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के नए उपाध्यक्ष
  • बड़ी खबर: : ऊर्जा प्रदेश में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण। न घरों में रोशनी ,न स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!