उत्तराखंड काग्रेंस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल।

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी। नई टीम में प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को […]

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी।

नई टीम में प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को आगामी चुनावों में कांग्रेस की रणनीति और मैदान स्तर की तैयारियों का जिम्मा सौंपा गया है।

वहीं, अब तक प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे करण माहरा को पार्टी ने पूरी इज्जत के साथ कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) के तौर पर जगह दी है। पार्टी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि माहरा ने संगठन को मजबूती देने में अहम योगदान दिया है।

पार्टी के इस निर्णय को आगामी चुनावों से पहले एक बड़ी रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उत्तराखंड कांग्रेस को नए सिरे से ऊर्जा और दिशा देने की कोशिश की जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts