परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी! वन दरोगा PET–PMT शेड्यूल घोषित

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वन दरोगा (Forest Inspector) भर्ती के लिए होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) की नई अनुसूची जारी कर दी है। आयोग ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं, जिन्हें उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण से डाउनलोड कर […]

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वन दरोगा (Forest Inspector) भर्ती के लिए होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) की नई अनुसूची जारी कर दी है। आयोग ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं, जिन्हें उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा आयोजन

आयोग के सचिव डॉ. शिवकुमार बरनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि PET और PMT की प्रक्रिया 20 से 22 नवंबर तक रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में संपन्न कराई जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी की इसी अवधि में कोई अन्य परीक्षा निर्धारित है, तो वह प्रमाणिक दस्तावेज प्रस्तुत कर आयोग से अपनी परीक्षा तिथि बदलने की अनुमति ले सकता है।

अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारियां भी पूरी

सहकारिता विभाग के अंतर्गत सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी (ADO) पदों के लिए आयोग 16 नवंबर को लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। बायोमेट्रिक सत्यापन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से लगभग ढाई घंटे पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा।

आयोग ने 14 नवंबर को जारी सूचना में अंक प्रणाली, परीक्षा पद्धति और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देश स्पष्ट कर दिए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: हिरासत से छूटने के बाद ध्रुव राठी का बड़ा दावा। बोले- ‘गिरफ्तार नहीं, किडनैप किया गया’

नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हिरासत को लेकर गंभीर...

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम...

Related Posts