पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

खबर का असर: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए खुशखबरी। नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया की मिली स्वीकृति

July 1, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए खुशखबरी। नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया की मिली स्वीकृति

 

रिपोर्ट- जगदंबा कोठारी
देहरादून। बीते 27 जून को पर्वतजन ने ‘पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं बेरोजगारों को फिर दिया सरकार ने बड़ा झटका’ नाम से खबर प्रकाशित की थी। खबर में हमने खुलासा किया था कि, जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री 1700 पदों पर पुलिस भर्ती की घोषणा कर चुके थे वहीं दूसरी ओर आरटीआई से मिली सूचना के अनुसार प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल का एक भी पद रिक्त नहीं है। जिस कारण अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले मे भारी पुलिस बल की कमी होनी है और वर्षों से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे बेरोजगारों का सब्र टूटने लगा है। इनमें से तो अधिकांश ओवर एज हो चुके हैं।

पर्वतजन की इस खबर का संज्ञान लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने उत्तराखंड के बेरोजगारों को कुछ राहत दी है। शासन ने यातायात पुलिस के विभिन्न रैंक के लिए 312 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया की स्वीकृति दे दी है। इन कुल 312 पदों में से 98 पद उपनिरीक्षक यातायात, 6 पद सहायक तकनीकी विशेषज्ञ, 2 पद वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ और 206 पद आरक्षी यातायात के लिए स्वीकृत किए हैं। पिछले वर्ष भी पुलिस मुख्यालय ने शासन से 1700 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिस पर मुख्यमंत्री ने भी सहमति जता दी थी।

लेकिन आरटीआई कार्यकर्ता राम कंडवाल को मिली सूचना के अनुसार पुलिस महकमे में एक भी कॉन्स्टेबल का पद रिक्त नहीं था। इन 1700 पदों में 1400 सिविल पुलिस कांस्टेबल और 300 फायर ब्रिगेड में भर्ती होने थी। लेकिन इसके बाद अब कुल 312 यातायात पुलिस के पदों को भरने की प्रक्रिया शासन ने तेज कर दी है। यहां बता दें कि, राज्य स्थापना के बाद से पहली बार यातायात पुलिस की अलग से भर्ती की जा रही है। इससे पहले सिविल पुलिस से ही यातायात पुलिस को जवान उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी।


Previous Post

ब्रेकिंग: नरभक्षी गुलदार से ग्रामीणों को मिलेगा अब निजात। गुलदार को मारने की मिली अनुमति। शिकारी पहुंचे गैरबारम गाँव

Next Post

एक्सक्लूसिव: काम से हटाये जाने पर भड़के सफाई कर्मचारी। गेट पर कूड़ा दाल कर बीजत किया आक्रोश

Next Post

एक्सक्लूसिव: काम से हटाये जाने पर भड़के सफाई कर्मचारी। गेट पर कूड़ा दाल कर बीजत किया आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरा अनियंत्रित ट्रक । चालक की मौत, तीन घायल
  • देवदार के पेड़ की चपेट में आने से भेड़पालक की मौत। क्षेत्र में शोक की लहर..
  • बड़ी खबर: लीक से हटकर उज्ज्वल भविष्य की कहानी लिख रहा एक समर्पित शिक्षक
  • बड़ी खबर: आर.आर.पी ने धूमधाम से मनाई श्री देव सुमन की जयंती..
  • हादसा: खाई में गिरी मैक्स बोलेरो । चालक की मौके पर मौत..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!