सरकारी जमीन पर कब्जा कर भूमाफिया कर रहे अवैध निर्माण

रिपोर्ट- मनीषा वर्मा हल्द्वानी प्रशासन की कई कार्रवाई के बावजूद उत्तराखंड के तराई के इलाकों में और तराई से सटे पहाड़ी इलाकों में भू माफियाओं के कई कारनामे सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक कारनामा हल्द्वानी के तीन पानी इलाके में सामने आया है, यहां एक भूमाफिया ने 8 बीघा सरकारी जमीन को कब्जा […]


रिपोर्ट- मनीषा वर्मा

हल्द्वानी प्रशासन की कई कार्रवाई के बावजूद उत्तराखंड के तराई के इलाकों में और तराई से सटे पहाड़ी इलाकों में भू माफियाओं के कई कारनामे सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक कारनामा हल्द्वानी के तीन पानी इलाके में सामने आया है, यहां एक भूमाफिया ने 8 बीघा सरकारी जमीन को कब्जा कर उस पर बिक्री के लिए घर बनाने शुरू कर दिए। स्थानीय प्रशासन को जब इस बात की भनक लगी तो स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को सील कर दिया है।

दरअसल तीन पानी इलाके में ट्युलिप होम नाम से एक रिहायशी कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसी बिल्डर ने अपनी कॉलोनी के बगल में लगी वर्ग 4 की सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया।कब्जा की गई जमीन करीब 8 बीघा है।

एक शिकायत पर जब प्रशासन के अधिकारियों की ओर से यहां छापेमारी की गई तो तब इस बात का खुलासा हुआ। प्रशासन की ओर से पूरे इलाके को सील कर दिया गया है, वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसा कोई मामला सामने आने पर तुरंत एफ आई आर दर्ज की जाए। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अब हल्द्वानी और इसके आसपास के इलाकों में काम कर रहे सभी बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलरों की जांच की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: देहरादून पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी, 30 सितंबर से नामांकन; 12 अक्टूबर को मतदान

देहरादून, 27 सितंबर 2026। जनपद देहरादून में ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के रिक्त पदों पर होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित...

बड़ी खबर: IFS संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

नैनीताल। उत्तराखंड कैडर के आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी से जुड़े मामलों की सुनवाई से न्यायाधीशों के स्वयं को अलग करने का सिलसिला जारी है।अब...

Related Posts