शासन का बड़ा निर्णय, अब 24 नहीं 25 नवंबर को होगा पूरे प्रदेश में अवकाश

देहरादून। राज्य सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के शहीद दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले यह अवकाश 24 नवंबर 2025, सोमवार को निर्धारित था, लेकिन शासन ने आदेश में बदलाव करते हुए इसे अब 25 नवंबर 2025, मंगलवार के दिन लागू करने का निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन […]

देहरादून। राज्य सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के शहीद दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले यह अवकाश 24 नवंबर 2025, सोमवार को निर्धारित था, लेकिन शासन ने आदेश में बदलाव करते हुए इसे अब 25 नवंबर 2025, मंगलवार के दिन लागू करने का निर्णय लिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, सचिवालय, विधानसभा सहित वे विभाग जहां पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू है (उत्तरोटर कार्यालयों को छोड़कर), इस दिन पूरी तरह बंद रहेंगे।

यह आदेश शासन सचिव विनोद कुमार सुमन ने 23 नवंबर 2025 की देर शाम जारी किया। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिसूचना का व्यापक प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी इकाइयों को इसकी जानकारी मिल सके।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा और पूर्व निर्धारित सभी शर्तें यथावत रहेंगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts