हे भगवान! हरिद्वार में ऐसा काम! मौजमस्ती के लिए पहुंच रहे हरिद्वार

हरिद्वार में लॉकडाऊन में ढील मिलते ही हरियाणा वालों ने मौजमस्ती के लिए हरिद्वार पहुंचना शुरू कर दिया है।रोडीबेलवाला से लगे शंकराचार्य घाट पर आज गंगा में बैठकर बीयर पी रहे दो हरियाणा वासियों को मौके पर लोगों ने घेर लिया और जमकर लताड़ लगाई। बाद में दोनों जिनमें से एक का नाम राकेश था, […]

हरिद्वार में लॉकडाऊन में ढील मिलते ही हरियाणा वालों ने मौजमस्ती के लिए हरिद्वार पहुंचना शुरू कर दिया है।रोडीबेलवाला से लगे शंकराचार्य घाट पर आज गंगा में बैठकर बीयर पी रहे दो हरियाणा वासियों को मौके पर लोगों ने घेर लिया और जमकर लताड़ लगाई। बाद में दोनों जिनमें से एक का नाम राकेश था, भीगे हुए कच्छे बनियान पहने ही अपनी कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए। लोगों ने इस दौरान इनकी वीडियो भी बनाई।


ज्ञात रहे की हर वर्ष गर्मियां आते ही श्रद्धालुओं के साथ साथ कुछ मौजमस्ती की प्रवृत्ति के लोग भी हरिद्वार का रुख कर लेते हैं। यह तीर्थनगरी की गरिमा का ख्याल किये बिना गंगा में शराब पीना, मौजमस्ती व जुआ आदि खेलने जैसी गतिविधियों में लिप्त हो जाते हैं।

अनेक बार लोगों ने हरकीपैड़ी व घाटों से ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। इनमें आमतौर दिल्ली और हरियाणा के ही लोग होते हैं। पुलिस कई बार हरिद्वार में ऐसे लोगों के चालान काट चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे लोगों द्वारा धर्मनगरी की मर्यादा को तार-तार करने के प्रकरण सामने आते रहते हैं।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts