हाईकोर्ट ने हल्द्वानी सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमणकारियों को फिलहाल राहत।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद पुलिस का शिकंजा टाइट होने के साथ ही आज पांच दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही गिरफ्तार दंगाइयों की संख्या कुल 42 पहुँच गई है।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीती आठ फरवरी की शाम अतिक्रमण हटाते वक्त वनभूलपुरा के कुछ उपद्रवियों ने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, पत्रकार और तमाशबीनों पर हमला किया था। उपद्रवियों ने पत्थर, पेट्रोल बम, लाठी डंडों के साथ अवैध असलहों से सभी लोगों पर फायर किया था।प्रशासन ने हल्द्वानी में कर्फ्यू लगाकर उपद्रवियों को ‘शूट एट साइट’ के आदेश जारी किए थे। पुलिस ने उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्यवाही की और कुल 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसके बाद गिरफ्तार उपद्रवियों की संख्या 42 हो गई।
पुलिस ने आज हल्द्वानी निवासी 22 वर्षीय मौहम्मद इस्तकार उर्फ जब्बा, 29 वर्षीय शरीफ उर्फ पाचा, 21 वर्षीय आदी खान, 30 वर्षीय मौहम्मद आसिफ, 33 वर्षीय हुकुम रजा को गिरफ्तार किया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts