पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

गुड न्यूज : चारधाम यात्रियोें को 2025 से मिलेगी रेल सेवा

September 17, 2022
in पर्वतजन
गुड न्यूज : चारधाम यात्रियोें को 2025 से मिलेगी रेल सेवा
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में 2025 से चार धाम यात्रियों को रेल सेवा मिलना प्रारम्भ हो जायेगी। ऐसा ऋषिकेष-कर्णप्रयाग रेल परियोजना 31-12-2024 तक पूर्ण होने से होगा। इसके अतिरिक्त चार धाम यात्रियों को रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिये चारधाम एफ0एल0एस0 कार्य के अन्तर्गत उत्तराखंड के पहाड़ों में 4 अन्य रेल लाइनों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। यह जानकारी इन कार्यों की कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लि0 ने सूचना अधिकार के अन्तर्गत नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने रेल मंत्रालय से उत्तराखंड की नई रेल लाइनों के विकास के सम्बन्ध में सूचनायें मांगी थी।रेल मंत्रालय के लोक सूचना अधिकारी ने इसे रेल विकास निगम लि0 के केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी को हस्तांतरित कर दिया। इसके उत्तर में रेल विकास निगम लि0 के मुख्य परियोजना प्रबन्धक कार्यालय ऋषिकेश के लोेक सूचना अधिकारी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्राॅड गेज रेल लाइन परियोजना की प्रगति सहित उत्तराखंड के चारधाम सम्बन्धी रेल लाइनों के विकास की सूचना अपने पत्रांक 338 दि0 16-08-22 से उपलब्ध करायी है। 

उपलब्ध सूचना के अनुसार रेल विकास निगम लिमिटेड रेलवे की एक कार्यदायी संस्था है जो उत्तराखंड राज्य में 126 किमी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्राॅड गेेज रेल लाइन परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा हैै। निर्माण कार्य प्रगति पर हैै। इसके अतिरिक्त चार धाम एफ0एल0एस0कार्य के अन्तर्गत (गंगोत्री-यमुनोत्री) 122 किमी. डोईवाला-उत्तरकाशी-बड़कोट, (केदारनाथ-बद्रीनाथ) कर्ण प्रयाग-साईकोट, सोन प्रयाग, 91 किमी0, साईकोर्ट-जोशीमठ 86 किमी. साईकोट से पीपल कोटी 21 किमी. अंतिम स्थान निर्धारण सर्वे कार्य पूर्ण किया गया हैै विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी गयी हैै।

रेल विकास निगम द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नौ पैैकेज में विभाजित किया गया है। परियोजना पूर्ण होने की तिथि 31 दिसम्बर 2024 है। इस रेललाइन के प्रगति विवरण के अनुसार सूचना उपलब्ध कराने के तिथि तक कुल रेल लाइन की लम्बाई 125.172 किमी. में से 5.770 किमी. का कार्य पूर्ण हो चुका हैै। 07 एडिट्स में से भी सभी 07 तथा 10 शाफ्ट में से 01 शाफ्ट का कार्य पूर्ण हो चुका हैै। मुख्य सुरंगों की 104 किमी. लम्बाई में से 24 किमी. का कार्य पूरा हो चुका हैै जबकि इस्केप सुरंगों की कुल लम्बाई 97.7 किमी. में से 26 किमी. का कार्य तथा एडिट्स/शाफ्ट की सभी लम्बाई 4.5 किमी. कार्य, महत्वपूर्ण पुलों में 5 में से 01, सड़क पुलों में 6 में से 1, सड़क के ऊपर पुलों (आर.ओ.बी) का 02 में 01, रोड अंडर ब्रिज 01 में से 01 तथा एलएचएस. का 4 में से 01, छोटे पुलों मे 34 में से 15 तथा नये स्टेशनों में 12 में से 01 का काम पूरा हो चुका हैै। 


Previous Post

बड़ी खबर : एसटीएफ को सौंपी एक और भर्ती घोटालें की जाँच। एक शिक्षक हुआ गिरफ्तार

Next Post

ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट में हुआ सत्र 2022-23 का आगाज़

Next Post
ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट में हुआ सत्र 2022-23 का आगाज़

ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट में हुआ सत्र 2022-23 का आगाज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..
  • बड़ी खबर: मसूरी मालरोड पर पीआरडी जवान ने युवक को जड़ा थप्पड़। भड़के स्थानीय लोग, हुआ हंगामा..
  • No update
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बीपीएएलएम रेजिमन से शुरू हुआ एमडीआर टीबी का आधुनिक उपचार, छह माह में पूरी होगी इलाज की प्रक्रिया
  • बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल। कई डॉक्टरों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!