ब्रेकिंग:  पेश हुआ ₹5315 करोड़ का अनुपूरक बजट, नौ विधेयक भी आए

रिपोर्ट: विनोद कोठियाल  देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार से भराड़ीसैंण में शुरू हुआ। पहले ही दिन सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंगामे के बीच ही 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन पटल […]

रिपोर्ट: विनोद कोठियाल 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार से भराड़ीसैंण में शुरू हुआ। पहले ही दिन सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंगामे के बीच ही 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा।

सात बार स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि विपक्षी दलों ने सदन में टेबल तक पलट दी। लगातार विरोध और नारेबाजी के चलते कार्यवाही को कुल सात बार स्थगित करना पड़ा। अंततः शाम को सदन को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

सदन में पेश हुए ये नौ महत्वपूर्ण विधेयक

मानसून सत्र के पहले दिन कुल नौ विधेयक सदन पटल पर रखे गए। इनमें राज्य की नीतियों और प्रशासन से जुड़े कई अहम मुद्दे शामिल हैं।

  1. उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025
  2. उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025
  3. उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025
  4. उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025
  5. उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025
  6. उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025
  7. समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2025
  8. उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025
  9. उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts