गुड न्यूज: आइएएस दीपक रावत को सम्मानित करेगी मोदी सरकार

उत्तराखंड के दबंग IAS officer दीपक रावत को सम्मानित करेगी मोदी सरकार। अपने कामों से उत्तराखंड की जनता के दिलों में खास जगह बना चुके आईएएस अफसर दीपक रावत को केंद्र सरकार सम्मानित करेगी। दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में 23 अगस्त को आईएएस दीपक रावत समेत उत्तराखंड के तीन अफसर सम्मानित होंगे। इन अफसरों […]

उत्तराखंड के दबंग IAS officer दीपक रावत को सम्मानित करेगी मोदी सरकार।

अपने कामों से उत्तराखंड की जनता के दिलों में खास जगह बना चुके आईएएस अफसर दीपक रावत को केंद्र सरकार सम्मानित करेगी।

दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में 23 अगस्त को आईएएस दीपक रावत समेत उत्तराखंड के तीन अफसर सम्मानित होंगे। इन अफसरों को केंद्र सरकार की तरफ से चलाए जा रहे पोषण अभियान में शानदार काम के लिए सम्मानित किया जाएगा।

नेशनल न्यूट्रिशियन मिशन में हरिद्वार जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि मिशन में अहम योगदान देने वाले अफसरों को केंद्र सरकार ने सम्मानित करने का फैसला किया है।

हरिद्वार के पूर्व डीएम और वर्तमान कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत के साथ ही डीपीओ मुकुल चौधरी और सीडीओ विनीत तोमर को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में पूरे देश से वरिष्ठ अफसर जुटेंगे।

Also Read This

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

ब्रेकिंग : सोने-चांदी में बड़ी गिरावट! चांदी 4.71% तो सोना 3.66% टूटा। निवेशकों में हड़कंप

Gold Silver Price Today: भारतीय वायदा बाजार (MCX) में शुक्रवार, 20 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली।...

Related Posts