बड़ी खबर : IAS अधिकारी के घर हुई चोरी। नकदी और चांदी के गिलास ले उड़े चोर

डोईवाला में एक वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा अधिकारी की घर पर चोर घुसने की घटना सामने आयी है।डोईवाला के वार्ड नंबर 18, ज्ञान विहार में सीनियर आईएएस अधिकारी विभू गोयल का घर है। विभू गोयल पश्चिम बंगाल में तैनात हैं उनके पास वर्तमान में पांच प्रभार हैं। विभू गोयल के पड़ोसियों ने देखा उनके अंदर वाले […]

डोईवाला में एक वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा अधिकारी की घर पर चोर घुसने की घटना सामने आयी है।डोईवाला के वार्ड नंबर 18, ज्ञान विहार में सीनियर आईएएस अधिकारी विभू गोयल का घर है। विभू गोयल पश्चिम बंगाल में तैनात हैं उनके पास वर्तमान में पांच प्रभार हैं।

विभू गोयल के पड़ोसियों ने देखा उनके अंदर वाले कमरों के ताले टूटे हुए हैं, जबकि मैन गेट का ताला लगा हुआ है।

इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गये इन्होने भीतर जाकर देखा कि घर के लगभग आधा दर्जन ताले टूटे हुये हैं।पुरे घर चोरों के द्वारा ताले तोड़कर खंगाला गया था इसकी सूचना पड़ोसियों के द्वारा विभू गोयल को दी गयी।

विभू गोयल के रिश्तेदारो ने मौके पर पहुंचकर घर के सभी टूटे ताले बदले । साथ ही उनका कहना हैं कि घर में आजकल कोई नही रहता है विभू गोयल अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं पश्चिम बंगाल पंचायत चनाव को लेकर उनकी अधिक व्यस्तता चल रही है।इस घर में कुछ ख़ास सामान नही है, लेकिन घर में घुसे चोरों के द्वारा कुछ नगदी और चांदी के गिलास चुरा लिये गये हैं। इस घटना को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत नही करना चाहते हैं।

 

Also Read This

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

Related Posts