पहाड़ों में बर्फबारी का असर, देहरादून में बढ़ी ठंड

पहाड़ी इलाकों में हो रही हल्की बारिश और बर्फबारी का असर अब देहरादून में भी महसूस किया जा रहा है। तापमान में आई गिरावट के चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह हल्का कुहासा छा सकता है, हालांकि दिन में आसमान ज्यादातर साफ रहने के आसार हैं।   पूर्वानुमान […]

पहाड़ी इलाकों में हो रही हल्की बारिश और बर्फबारी का असर अब देहरादून में भी महसूस किया जा रहा है। तापमान में आई गिरावट के चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह हल्का कुहासा छा सकता है, हालांकि दिन में आसमान ज्यादातर साफ रहने के आसार हैं।

 

पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

पिछले सात दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। 30 अक्तूबर को जहां तापमान 31 डिग्री था, वहीं बुधवार को यह घटकर 28.1 डिग्री रह गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी लगातार नीचे जा रहा है, जिससे ठंड का असर अब साफ महसूस होने लगा है।

Also Read This

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

Related Posts