पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

उत्तराखंड में सभी पार्टियों के बुजुर्ग नेता बने जनता और युवा पीढ़ी के नेताओं की गले की फांस

January 10, 2021
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में सभी पार्टियों के बुजुर्ग नेता बने जनता और युवा पीढ़ी के नेताओं की गले की फांस

– राजनीति में तय हो नेताओं के रिटायरमेंट की उम्र
– दलों और जनता पर बोझ बने बैठे है ये बुजुर्ग नेता
– सम्मानजनक तरीके से नेता लें विदाई, न हो फजीहत

– गुणानंद जखमोला
उत्तराखंड के दो दिग्गज नेता जनरल बीसी खंडूड़ी और जनरल टीपीएस रावत का राजनीतिक हश्र क्या हुआ? विधायक हरबंस कपूर को भाजपाई क्यों कोसते हैं? हरदा की नौटंकियों के बावजूद उन्हें पार्टी में सम्मान क्यों नहीं मिल रहा? इंदिरा हृदयेश की जग हंसाई क्यों हो रही है? राज्य आंदोलन के सूत्रधार दिवाकर भट्ट के खिलाफ यूकेडी में ही विरोध क्यों है? भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी क्यों नहीं पहचान पाते हैं? पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को एक छोटी सी कार्यकर्ता भरे मंच से बेइज्जत कर देती है, लेकिन वो फिर भी राजनीति में डटे हुए हैं।

यदि हम गंभीरता से आकलन करें तो इस सबका कारण है इन नेताओं की उम्र। भारत के महान बल्लेबाज धोनी को एहसास हो गया था कि, अब क्रिकेट में बने रहना उनके लिए संभव नहीं है तो उन्होंने सन्यास ले लिया। लेकिन एक भी नेता ऐसा नहीं है कि, जिसने राजनीति से सन्यास लिया हो। राज्यपाल बनने को राजनीतिक रिटायरमेंट कहा जाता है, लेेकिन कई उदाहरण हैं कि, राज्यपाल बनने के बावजूद नेता फिर सक्रिय राजनीति में आ गये।

उत्तराखंड के सभी पार्टियों के बुजुर्ग नेता जनता और दूसरी पीढ़ी के नेताओं की गले की फांस बने हुए हैं। हरदा, हरबंस, दिवाकर, इंदिरा कोई भी रिटायर नहीं होना चाहता है, न ही दूसरे को आगे बढ़ने देना चाहता है। ये नेता सोचते हैं कि, जनता उनकी जागीर है। यदि वो नही तो उनके बच्चों को ये राजनीतिक विरासत मिलनी चाहिए। बस, यही सोच कर रिटायर नहीं हो रहे। जनरल टीपीएस रावत इस राजनीतिक विरासत के अपवाद हैं। वो अपने किसी भी रिश्तेदार को राजनीति में लेकर नहीं आये। बाकी सब अपने बच्चों या परिजनों को राजनीति में स्थापित करने में जुटे हुए हैं। हालांकि ये घाध नेता जानते हैं कि, इनके बच्चे जब राजनीति में 40-50 साल की उम्र में भी स्थापित नहीं हो सके तो अब क्या होंगे? लेकिन सब जुटे हुए हैं।

अब समय आ गया है कि, जनता को जागरूक होना चाहिए। यह लोकतंत्र है किसी की जागीर नहीं। इन नेताओं को राजनीति से रिटायर होना ही होगा। यदि उम्र तय नहीं होती तो जनता को तय करना होगा कि, 70 प्लस किसी भी नेता को चुनाव न जीतने दिया जाए। इसके बाद ही राजनीतिक दल मजबूर होंगे कि वो बुजुर्गों को सलाहकार या राज्यपाल के रूप में ही स्थापित करें।


Previous Post

एक्सक्लूसिव खुलासा: अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों का बड़ा खेल

Next Post

बर्ड फ्लू: देहरादून में 165 से ज्यादा पक्षियों की मौत से हड़कंप, राज्य में अलर्ट जारी

Next Post

बर्ड फ्लू: देहरादून में 165 से ज्यादा पक्षियों की मौत से हड़कंप, राज्य में अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025:  चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया शुरू ..
  • बड़ी खबर: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 19 हजार से अधिक छात्रों को पास होने का मिला एक और मौका। जानिए पूरी खबर..
  • सावधान: जहरीले मशरूम खाने से महिला की मौत। दूसरी की हालत नाजुक..
  • No update
  • बड़ी खबर:  पंचायत चुनाव में आयोग ने सिंबल आवंटन पर लगाई रोक। जानिए कारण ..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!