बर्ड फ्लू: देहरादून में 165 से ज्यादा पक्षियों की मौत से हड़कंप, राज्य में अलर्ट जारी

देहरादून में 165 से ज्यादा पक्षियों की मौत से हड़कंप, राज्य में अलर्ट जारी   रिपोर्ट- अनुज नेगी देहरादून। देहरादून में एक दिन में 165 से ज्यादा कौवों की मौत हुई है। पक्षियों के सैंपल भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) बरेली जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वन विभाग का कहना है कि, जांच […]

देहरादून में 165 से ज्यादा पक्षियों की मौत से हड़कंप, राज्य में अलर्ट जारी

 

रिपोर्ट- अनुज नेगी
देहरादून। देहरादून में एक दिन में 165 से ज्यादा कौवों की मौत हुई है। पक्षियों के सैंपल भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) बरेली जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वन विभाग का कहना है कि, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कौवों की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि संदेह है कि, पक्षियों क मौत एवियन इन्फ्लूएंजा से हुई है।

देहरादून के भंडारी बाग इलाके में सबसे ज्यादा 121 कौवे मृत पाए गए। जिला वन अधिकारी (DFO) राजीव धीमान ने कहा कि, जिला वन विभाग की एक टीम को इलाके का दौरा करने के लिए भेजा गया था। इलाके के निवासियों को मृत पक्षियों को न छूने की वन विभाग की टीम ने चेतावनी जारी की है।

मुख्य वन्यजीव वार्डन जेएस सुहाग ने कहा कि, ऋषिकेश के पास और देहरादून के बाहरी इलाके में एक ओर 40 कौवे मृत पाए गए। सुहाग ने कहा कि हमने पक्षियों की मौत का सही कारण जानने के लिए मृत पक्षियों को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली भेज दिया है।

उत्तराखंड सरकार ने रविवार को बर्ड फ्लू से संबंधित एक एडवाइजरी जारी की। महानिदेशक (स्वास्थ्य) की ओर से जारी अडवाइजरी में केंद्र द्वारा इस संबंध में जारी दिशानिर्देश दिए गए हैं। राज्यभर के पशु चिकित्सकों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts