बड़ी खबर:  पंचायत चुनाव में आयोग ने सिंबल आवंटन पर लगाई रोक। जानिए कारण ..

देहरादून, 15 जुलाई 2025: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने सोमवार को होने वाले सिंबल आवंटन की प्रक्रिया को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह निर्णय उत्तराखंड हाईकोर्ट के हालिया आदेश के बाद लिया गया है जिसमें उन व्यक्तियों को […]

देहरादून, 15 जुलाई 2025:
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने सोमवार को होने वाले सिंबल आवंटन की प्रक्रिया को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह निर्णय उत्तराखंड हाईकोर्ट के हालिया आदेश के बाद लिया गया है जिसमें उन व्यक्तियों को चुनाव लड़ने से रोका गया है जिनका नाम निकाय और पंचायत—दोनों क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में दर्ज है।

हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए “एक व्यक्ति, एक वोटर” के सिद्धांत को लागू करने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, ऐसे लोग जो दोनों क्षेत्रों में मतदाता हैं, वे चुनाव में भाग नहीं ले सकते।

गौरतलब है कि आज प्रदेश के 12 जिलों में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह (सिंबल) आवंटित किया जाना था, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के चलते आयोग ने असमंजस की स्थिति में यह प्रक्रिया स्थगित कर दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले में हाईकोर्ट में आवेदन दाखिल कर अपना पक्ष भी लिखित रूप में प्रस्तुत किया है। सोमवार को इस मामले में कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं।

फिलहाल, आयोग ने स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद ही सिंबल आवंटन की अगली कार्यवाही तय की जाएगी

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts