सावधान: जहरीले मशरूम खाने से महिला की मौत। दूसरी की हालत नाजुक..

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार बागेश्वर के कुंवारी गांव में दो महिलाओं ने जंगली मशरूम की सब्जी बनाकर खा ली। मशरूम खाते ही दोनों महिलाओं की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद एक महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरी की हालात नाजुक है। दरसल बागेश्वर ज़िले के कपकोट क्षेत्र के अंतिम गांव कुंवारी में जंगली […]

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार

बागेश्वर के कुंवारी गांव में दो महिलाओं ने जंगली मशरूम की सब्जी बनाकर खा ली। मशरूम खाते ही दोनों महिलाओं की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद एक महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरी की हालात नाजुक है।

दरसल बागेश्वर ज़िले के कपकोट क्षेत्र के अंतिम गांव कुंवारी में जंगली मशरूम खाने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार को गांव की धनुली देवी अपनी बहू कविता देवी के साथ खेतों में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें खेतों में कुछ जंगली मशरूम मिले, जिन्हें उन्होंने तोड़कर सब्ज़ी बनाई और रोटी के साथ खा लिया।

कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर गांव वालों ने तुरंत प्राथमिक उपाय किए, लेकिन जहरीला मशरूम खाने के चलते बुजुर्ग धनुली देवी की मौत हो गयी। वहीं बहू कविता देवी की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है और गांव में ही जड़ी-बूटियों से उसका उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। कपकोट एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए गांव भेज दिया गया है। वहीं सीएमओ डॉक्टर कुमार आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वो जंगली मशरूम न खाएं। इसको खाने से कभी भी उल्टी दस्त तो कभी व्यक्ति की मौत भी हो सकती है, इसलिए मशरूम खाने से बचें।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts