एक्सक्लूसिव खुलासा: अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों का बड़ा खेल

अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों का बड़ा खेल   – स्कूल संचालक व शिक्षा विभाग उड़ा रहें हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां – कनिष्ठ सहायक के दो पदों पर नही दिया गया आरक्षण रिपोर्ट- अनुज नेगी पौड़ी। प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों का बड़ा खेल खेला जा रहा है। शासकीय व अशासकीय संस्थाओं से जुड़े […]

अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों का बड़ा खेल

 

– स्कूल संचालक व शिक्षा विभाग उड़ा रहें हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां
– कनिष्ठ सहायक के दो पदों पर नही दिया गया आरक्षण

रिपोर्ट- अनुज नेगी
पौड़ी। प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों का बड़ा खेल खेला जा रहा है। शासकीय व अशासकीय संस्थाओं से जुड़े लोग इतने निडर और भ्रष्ट हो चुके हैं कि, उन्हें किसी का डर नहीं है। न्यायालय को भी गुमराह कर इन संस्थाओं से जुड़े लोग अपना उल्लू सीधा करने में पीछे नहीं रहते।

आज पर्वतजन अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों में हो रहे खेल का बड़ा खुलासा करने जा रहा है, किस कदर अशासकीय विद्यालयों में मोटी रकम लेकर अपने चहेतों को नियुक्ति दी जाती है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक में जनता इंटर कॉलेज इंद्रापुरी में बिना विद्यालय प्रबंधक समिति के नियुक्तियों का बड़ा खेल खेला जा रहा है, शिक्षा विभाग के सीईओ की मिलीभगत से स्कूल संचालक मनमानी तरीकों से नियुक्तियां करने में लगा हुआ है।

आपको बतादें कि, जनता इंटर कॉलेज इंद्रापुरी के स्कूल संचालक ने कनिष्ठ सहायक के दो पदों के लिए दिनांक- 05/11/2020 को दैनिक जागरण समाचार पत्र में नियुक्तयों की विज्ञप्ति प्रकाशित की थी, इन दोनों पदों के लिए 12 दिसम्बर 2021 को कोटद्वार में साक्षात्कार होने है। मगर शिक्षा विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों ने इन पदों की नियुक्ति के लिए एक भी पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नही किया, जबकि शासनादेश रोस्टर नीति के अनुसार सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु एक से अधिक रिक्त पदों पर प्रथम पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होना अनिवार्य है। मगर स्कूल संचालक व शिक्षा विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों को नियमों को ठेंगा दिखाते हुए सिर्फ मोटी रकम नजर आ रही है।

वही जनता इंटर कॉलेज इंद्रापुरी के स्कूल संचालक व शिक्षा विभाग के सीईओ अपनी मनमर्जी से बिना स्कूल प्रबंधक के नियुक्तियों का बड़ा खेल खेल रहे है। जबकि माननीय कोर्ट के अनुसार स्कूल प्रबंधक के बिना किसी भी प्रकार की नियुक्ति नही हो सकती। बतादें कि, जनपद पौड़ी के जनता इंटर किमसार में स्कूल संचालक ने बिना प्रबंधक कमेटी के 02/11/2020 को कनिष्ठ सहायक पद के लिए आवेदन मांगे थे, जिस पर माननीय हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। मगर पौड़ी के शिक्षा विभाग के सीईओ अपनी मनमर्जी से नियुक्तियां का बड़ा खेल खेल रहे है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts