8 नवंबर चंपावत में जॉब फेयर, 2500 पदों पर भर्ती

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के कई जनपदों में इस बार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चंपावत जिले में आगामी 8 नवंबर को जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अशोका लीलैंड सहित 20 से अधिक नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार देने के लिए पहुंचेंगी। इस मेले के […]

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के कई जनपदों में इस बार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चंपावत जिले में आगामी 8 नवंबर को जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अशोका लीलैंड सहित 20 से अधिक नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार देने के लिए पहुंचेंगी। इस मेले के माध्यम से करीब 2500 vacant posts पर उम्मीदवारों को जॉब मिलने की संभावना है।

मेला शनिवार, 8 नवंबर को टनकपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।

सूत्रों के अनुसार अशोका लीलैंड, हेथा ऑर्गेनिक, पुखराज हेल्थ केयर, एक्सिस बैंक, युवा शक्ति फाउंडेशन, लावा इंटरनेशनल, HDFC बैंक, SBI लाइफ इन्श्योरेंस समेत विभिन्न कम्पनियों के HR प्रतिनिधि मौके पर इंटरव्यू व चयन प्रक्रिया करेंगे। चयन लिखित परीक्षा / Interview के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, B.Tech डिग्री धारक अभ्यर्थी इस Job Fair में शामिल हो सकेंगे।

आयु सीमा

18 से 30 वर्ष

वेतनमान

₹10,000 से ₹25,000 तक

पोस्टिंग लोकेशन

चंपावत, टनकपुर, खटीमा, पंतनगर, रुद्रपुर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम एवं बेंगलुरु

साथ रखें ये डॉक्यूमेंट्स

सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी

बायोडाटा

2 पासपोर्ट साइज फोटो

Online Registration अनिवार्य

इच्छुक उम्मीदवारों को National Career Service Portal — www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन अवश्य करना होगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts