Dehradun Jobs 2026: देहरादून में लगेगा रोजगार मेला। 85 पद खाली,₹30,000 मिलेगा वेतन

देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 29 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 85 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी […]

देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 29 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 85 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेला 29 जून को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा, सेवायोजन पंजीयन कार्ड और वैध पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।

16 जून से शुरू हुआ पंजीकरण

सेवायोजन विभाग के अनुसार रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों का सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वे निर्धारित तिथि तक पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

इन क्षेत्रों में मिलेंगे रोजगार के अवसर

रोजगार मेले में फार्मा, बायो-मेडिसिन, लैबोरेट्री, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सेल्स और टेक्निकल सेक्टर से जुड़ी कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

₹12,300 से ₹30,000 तक मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर ₹12,300 से ₹30,000 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इससे युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय से करें संपर्क

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून से संपर्क कर सकते हैं।

Also Read This

पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम बनी जन-आंदोलन, अब तक जुटे ₹1.40 करोड़ से अधिक

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका...

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts