नैनीताल: बारात का खाना खाते ही बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल का बच्चा भी अस्पताल में भर्ती

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- बारात का खाना खाकर बारातियों की तबियत बिगड़ी। नैनीताल के भवाली में हुए इस हादसे के बाद सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैनीताल जिले में कोटाबाग के एक गाँव से भूमियाधार गांव आई एक बारात में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक कई बारातियों की तबीयत […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

  • बारात का खाना खाकर बारातियों की तबियत बिगड़ी।

नैनीताल के भवाली में हुए इस हादसे के बाद सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैनीताल जिले में कोटाबाग के एक गाँव से भूमियाधार गांव आई एक बारात में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक कई बारातियों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद सात लोगों को आनन फानन में भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सी.एच.सी.) में भर्ती किया गया। इनमें छह साल का बच्चा भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारात में लगभग 150 लोग पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए भवाली के सी.एच.सी.पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों में छह वर्षीय दक्ष, 15 वर्षीय मयंक, 35 वर्षीय आशा देवी, 29 वर्षीय गोधन सिंह, 40 वर्षीय बिमला देवी, 20 वर्षीय गौरव अधिकारी और 40 वर्षीय देव सिंह शामिल हैं।

डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। मरीजों को ड्रिप और एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई गई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ.अमित कुमार ने बताया कि भूमियाधार में कोटाबाग से बारात आई थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सात लोगों को अस्पताल लाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल उपचार शुरू कर ड्रिप और दवाएं दीं। सभी मरीजों की हालत अब स्थिर बनी हुई है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: हल्द्वानी हनीट्रैप केस में आरोपी महिला को झटका, गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी

नैनीताल: हल्द्वानी के चर्चित हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और कथित अवैध वसूली मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आरोपी महिला ज्योति सिंह को बड़ा झटका दिया है।...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts