अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर गुजरात के गांधीनगर में पॉलीग्राफ टेस्ट से पहले कराई गई मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए हैं। इसके चलते फिलहाल उनका पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं हो सकेगा। सुरेश राठौर अब […]

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर गुजरात के गांधीनगर में पॉलीग्राफ टेस्ट से पहले कराई गई मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए हैं। इसके चलते फिलहाल उनका पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं हो सकेगा। सुरेश राठौर अब गांधीनगर से हरिद्वार लौट रहे हैं।

सिर की पुरानी चोट बनी पॉलीग्राफ टेस्ट में बाधा

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में सुरेश राठौड़ का पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अनफिट बताया गया है। कई साल पहले एक सड़क हादसे में उनके सिर पर चोट लगी थी। मेडिकल जांच के दौरान चोट के पुराने निशान सामने आने के बाद उन्हें टेस्ट के लिए अनफिट घोषित किया गया।

सुरेश राठौर 23 नवंबर को हरिद्वार से गांधीनगर पहुंचे थे और पिछले तीन-चार दिनों से वहीं थे। वहीं, अभिनेत्री उर्मिला सनावर के पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

कथित ऑडियो-वीडियो से फिर सुर्खियों में आया हत्याकांड

अंकिता भंडारी हत्याकांड दिसंबर 2025 में उस समय एक बार फिर सुर्खियों में आया था, जब पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच बातचीत के कथित ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

सुरेश राठौर और उर्मिला से पूछताछ कर चुकी है सीबीआई

मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंचकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने भी देहरादून में जांच एजेंसी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे।

इसके बाद दोनों के पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया चर्चा में आई थी। हालांकि, अब मेडिकल जांच में सुरेश राठौर के अनफिट पाए जाने के बाद उनके टेस्ट की प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts