वीडियो : तेज हुआ पत्रकार संघर्ष समिति का आंदोलन। कल : धरना, और मशाल जुलूस

उत्तराखंड पत्रकार संयुक्त संघर्ष समिति का धरना पांचवे  दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे विभिन्न यूनियनों से जुड़े पत्रकारों ने एक सुर में सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ झंडा डंडा बुलंद किया। आज यह निर्णय लिया गया कि कल एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, इसके अलावा शाम 6:30 बजे से […]

उत्तराखंड पत्रकार संयुक्त संघर्ष समिति का धरना पांचवे  दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे विभिन्न यूनियनों से जुड़े पत्रकारों ने एक सुर में सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ झंडा डंडा बुलंद किया।
आज यह निर्णय लिया गया कि कल एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, इसके अलावा शाम 6:30 बजे से गांधी पार्क से घंटाघर तक मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/OLXYjct0Xa8

 

पत्रकारों ने इस बात के प्रति भी खासा आक्रोश जताया कि पहले सरकार के प्रतिनिधियों तथा सूचना विभाग के अधिकारियों की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि नियमावली को मनमाने ढंग से तोड़ने पर अधिकारियों के स्तर से गलती हुई है, अतः नियमावली के खिलाफ जाकर श्री देव सुमन से संबंधित जो विज्ञापन जारी होने में चूक की गई है वह विज्ञापन मसूरी कॉन्क्लेव के अवसर पर जारी होने वाले विज्ञापन में इसकी प्रतिपूर्ति कर दी जाएगी तथा यह भी सरकार तथा सूचना विभाग की ओर से अपील की गई थी कि मसूरी कॉन्क्लेव में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने के मद्देनजर 28 तारीख को कोई भी धरना प्रदर्शन न किया जाए। पत्रकारों ने सरकार का रुख देखते हुए 28 तारीख को अपना धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित रखा लेकिन अफसोस इस बात का हुआ कि मसूरी कॉन्क्लेव के बीतते ही 29 तारीख को सरकार तथा अफसरों ने फिर से पुराना अड़ियल रवैया अख्तियार कर दिया।
इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया के इंपैक्ट पर शोध कर रहे पत्रकार प्रवीण भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न देशों की तरह भारत में भी वर्तमान दौर जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करने वालों के लिए खतरों से भरा हुआ है। सभी जगह आम आदमी की बात कहने वाले पत्रकार सरकारों के निशाने पर हैं।
पौड़ी जिले से धरना स्थल पर पधारे ‘जागो उत्तराखंड’ प्रकाशन के संपादक आशुतोष नेगी ने कहा कि पूरे राज्य के पत्रकार नियमावली को मनमाने ढंग से बदले जाने के सख्त खिलाफ हैं और इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में एक और पत्रकार यूनियन ‘वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया’  ने भी संयुक्त संघर्ष समिति में अपना समर्थन व्यक्त किया। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के प्रदेश महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि वह भी पत्रकारों के साथ की जा रही मनमानी के खिलाफ संघर्षरत हैं और इस मनमानी के खिलाफ मिलकर लड़ा जाएगा।
सभी पत्रकारों ने एक सुर में कहा कि उनकी बस एक छोटी सी मांग है कि पत्रकारों के लिए बनाई गई नियमावलियों का उल्लंघन न किया जाए लेकिन अड़ियल सरकार कुछ सुनने को राजी नहीं, लिहाजा सरकार के कान खोलने के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा और किसी भी सूरत में पत्रकारों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे किसी भी हद तक जाना पड़े।
आज के धरना प्रदर्शन में 3 दर्जन से अधिक पत्रकार शामिल हुए। आज शामिल पत्रकारों के नाम सूची मे दिए गये हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts