श्री दरबार साहिब में हजारों संगतों ने मनाया महानिर्वाण दिवस। उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान

देहरादून, 10 जून। परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर बुधवार को श्री दरबार साहिब, देहरादून में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने अपने पूज्य गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर […]

देहरादून, 10 जून। परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर बुधवार को श्री दरबार साहिब, देहरादून में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने अपने पूज्य गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के पूजनीय सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डे जी पर विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, मानव कल्याण, सुख-समृद्धि और सद्भावना की कामना की। साथ ही उन्होंने अपने पूज्य गुरु परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

महानिर्वाण दिवस 2026

देश-विदेश से पहुंची संगतों ने किया गुरु स्मरण

महानिर्वाण दिवस के अवसर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर गुरु महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धा व्यक्त की और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण, गुरु भक्ति और सेवा भावना का दिव्य भाव देखने को मिला। इस दौरान संगतों के लिए लंगर, प्रसाद और शबील की विशेष व्यवस्था भी की गई।

महानिर्वाण दिवस 2026

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया महानिर्वाण दिवस

परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गुरु महाराज की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 101 यूनिट रक्तदान किया गया। संगतों ने इसे मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम बताते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।

श्रद्धालुओं का कहना था कि “रक्तदान महादान” है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। गुरु महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।

महानिर्वाण दिवस 2026

सेवा, प्रेम और मानवता का दिया था संदेश

श्रद्धालुओं ने कहा कि परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज ने अपने पूरे जीवनकाल में सेवा, परोपकार, प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश दिया। महानिर्वाण दिवस केवल उनके स्मरण का अवसर नहीं बल्कि उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने और समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का भी पर्व है।

उनकी प्रेरणा से संगतों ने इस दिन को श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गुरु भक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और मानव सेवा का अद्भुत वातावरण बना रहा।

यह भी पढ़ें:

👉 बड़ी खबर: गैस चोरी का वीडियो वायरल। प्रशासन सख्त,एजेंसी को नोटिस
👉 बड़ी खबर:वन भूमि हस्तांतरण मामलों में डीएम के सख्त निर्देश। इन अधिकारीयों को सौंपी अहम जिम्मेदारी
👉 एक्शन:अवैध अस्पताल पर प्रशासन की छापेमारी। बिना महिला डॉक्टर गर्भपात कराने का आरोप, अस्पताल सील

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: देहरादून डीएम का ये आदेश निरस्त। अब दिए ये निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने देहरादून के 'पिनैकल रैजीडेंसी' मामले में डी.एम.के फायर एन.ओ.सी.देने के आदेश को किया रद्द, दोबारा सुनवाई के...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: प्रदेशभर में शराब की उप दुकानों पर रोक । पढ़िए बड़ा फैसला

नैनीताल। कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में उप शराब की दुकानों को लेकर दायर जनहित याचिका पर अहम फैसला सामने आया है। सुनवाई के दौरान सरकार...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts