बड़ी खबर: कांवड़ियों पर फूल बरसते समय हुई बड़ी चूक, हादसे से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर

  रिपोर्ट- मनीषा वर्मा हरिद्वार। हर की पैड़ी पर शिव भक्तों पर फूल बरसा रहे हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों के पास अचानक एक प्लास्टिक का टुकड़ा आ पहुंचा। गनीमत रही कि ये टुकड़ा हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों से टकराया नहीं वरना कुछ भी हो सकता था। वहीं, जब ये घटना घटी तब चॉपर काफी नीचे उड़ रहा […]

 

रिपोर्ट- मनीषा वर्मा

हरिद्वार। हर की पैड़ी पर शिव भक्तों पर फूल बरसा रहे हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों के पास अचानक एक प्लास्टिक का टुकड़ा आ पहुंचा। गनीमत रही कि ये टुकड़ा हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों से टकराया नहीं वरना कुछ भी हो सकता था। वहीं, जब ये घटना घटी तब चॉपर काफी नीचे उड़ रहा था।

शुक्रवार को शिव भक्तों के स्वागत के लिए उनके ऊपर पुष्प वर्षा करवाई गई। इस दौरान नारसन से लेकर हरिद्वार की हर की पैड़ी तक हेलीकॉप्टर के जरिये शिव भक्तों के ऊपर फूल डाले गए। जैसे ही हर की पैड़ी पर हेलीकॉप्टर पहुंचा वैसे ही पॉलीथिन का एक बड़ा टुकड़ा उड़कर हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों के पास जा पहुंचा। गनीमत ये रही की ये प्लास्टिक का टुकड़ा हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों से नहीं टकराया, अगर ऐसा होता तो कई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
जिस वक्त हर की पैड़ी पर यह हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा कर रहा था उस वक्त नीचे लाखों की तादाद में शिव भक्त मौजूद थे। इसी बीच एक बड़ा पॉलीथिन का टुकड़ा हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों के पास तक जा पहुंचा। इस तरह की घटनाओं से पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इस बात का ध्यान किसी ने नहीं दिया कि एक हाइट तक ही चॉपर को रखा जाए. जब ये पॉलीथिन हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों के पास पहुंची तब ये ये चॉपर काफी नीचे उड़ रहा था। कांवड़ियों के स्वागत में एक हल्की सी एक गलती शिव भक्तों की जान पर भारी पड़ सकती थी, गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

साथ ही इस एक घटना ने हर की पैड़ी में सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल कर रख दी है‌। पॉलीथिन उड़ने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांवड़ मेले के दौरान भी हर की पैड़ी पर पॉलीथिन के साथ ही दूसरी समाग्री जमीन पर यहां वहां पड़ी हुई है, जो जमीन तो जमीन, आसमान में उड़ रहे हेलीकॉप्टर तक भी पहुंच जा रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि स्वागत में एक हल्की सी चूक शिव भक्तों की जान पर भारी पड़ सकती थी।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts