मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर केरल के व्यापारी से 20 लाख की ठगी, आरोपी फरार

मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर केरल के व्यापारी से 20 लाख की ठगी, आरोपी फरारहल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर केरल के एक व्यापारी से 20.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने रकम तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की थी। पैसे भेजने के बाद आरोपी […]

मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर केरल के व्यापारी से 20 लाख की ठगी, आरोपी फरारहल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर केरल के एक व्यापारी से 20.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने रकम तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की थी। पैसे भेजने के बाद आरोपी का मोबाइल फोन बंद हो गया।

अलेप्पी जिले के मुलाइथरा निवासी व्यापारी गोपालन राधाकृष्णन ने हल्द्वानी पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी के एक व्यक्ति ने उनके भतीजे को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन रकम लेने के बाद संपर्क तोड़ लिया।

पीड़ित व्यापारी ठगी का शिकार होने के बाद हल्द्वानी पहुंचे और एसपी सिटी मनोज कत्याल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है और पुलिस ठग की तलाश में जुट गई

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 20 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts