किच्छा दुर्घटना: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में महिला की मौत, तीन घायल

किच्छा में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे नेपाल मूल की एक महिला की मौत हो गई और चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह […]

किच्छा में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे नेपाल मूल की एक महिला की मौत हो गई और चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे घटी, जब दिल्ली से नेपाल की ओर जा रहे चार लोग कार से किच्छा होते हुए गुजर रहे थे। इसी दौरान सितारगंज रोड पर गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय जयंती देवी, निवासी नेपाल, की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts