जानिए कारण: सीनियर आईएएस मनीषा पंवार ने भी मांगी सेवानिवृति। पति उमाकांत पहले ही ले चुके वीआरएस

उत्तराखंड सचिवालय से बड़ी खबर सामने आ रही है, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है। उन्होंने इस संबंध में सरकार को प्रत्यावेदन भी सौंपा है,जिस पर अभी विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सीनियर आईएएस मनीषा पंवार के पति शासन में प्रमुख सचिव गृह व नियोजन […]

उत्तराखंड सचिवालय से बड़ी खबर सामने आ रही है, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है।

उन्होंने इस संबंध में सरकार को प्रत्यावेदन भी सौंपा है,जिस पर अभी विचार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले सीनियर आईएएस मनीषा पंवार के पति शासन में प्रमुख सचिव गृह व नियोजन के पद पर तैनात डॉ. उमाकांत पंवार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।  डॉ. उमाकांत पंवार वर्ष 1991 बैच के आइएएस अधिकारी हैं और उनकी सेवानिवृत्ति को तब नौ साल बचे हुए थे।

सीनियर आईएएस अधिकारी मनीषा पंवार लंबे समय से अस्वस्थ चल रही हैं, माना जा रहा हैं कि यही उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगने का कारण है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts