गुलदार का हमला, घास लेने जा रही महिला को बनाया निशाना

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के गौड़ियागांव में गुलदार के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है.   जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम 46 वर्षीय […]

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के गौड़ियागांव में गुलदार के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

 

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम 46 वर्षीय निर्मला बिष्ट घास लेने के लिए खेतों की ओर जा रही थीं. इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया. हमले में उनके चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया.

 

घायल महिला के पति बलवंत सिंह ने बताया कि गांव की महिलाएं रोजाना की तरह चारा लेने खेतों की ओर जाती हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही थी और इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी. कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक मवेशी को भी गुलदार ने अपना शिकार बनाया था.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हालचाल जाना. उन्होंने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम को गांव में भेज दिया गया है. टीम द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

 

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य दीपिका बोहरा भी अस्पताल पहुंचीं और घायल महिला से मुलाकात की. उधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और लोग अकेले घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं.

 

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले बाहर न निकलें और जंगल की ओर जाने पर समूह में ही जाएं. वहीं ग्रामीणों ने विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने, घायल महिला को मुआवजा देने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

 

गौरतलब है कि जिले के गंगोलीहाट, बेरीनाग, थल, धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में गुलदार के हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कई मवेशियों को नुकसान पहुंचा है।

Also Read This

साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून में धूमधाम से मनाई गई फ्रेशर्स पार्टी

देहरादून, 08 अक्टूबर, 2026:बिजेंद्र सिंह राणा साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए शुक्रवार, 08 अक्टूबर, 2026 को ‘विंटेज वाइब्स...

₹45.76 करोड़ की परियोजना, फिर भी अधूरा भवन! चार साल में कहां पहुंचा निर्माण?

अभिभावक संघ अध्यक्ष शूरवीर डोभाल ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की उच्चस्तरीय जांच की मांग, ₹42 करोड़ खर्च और महज 40 प्रतिशत काम...

Related Posts