उत्तरकाशी में रात्रि में हल्के भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

उत्तरकाशी जिले में रात के समय हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है। जिला मुख्यालय में रात करीब 10 बजकर 5 मिनट पर यह कंपन दर्ज किया गया। इसके तुरंत बाद कंट्रोल रूम ने देहरादून स्थित भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) को फोन […]

उत्तरकाशी जिले में रात के समय हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है।

जिला मुख्यालय में रात करीब 10 बजकर 5 मिनट पर यह कंपन दर्ज किया गया। इसके तुरंत बाद कंट्रोल रूम ने देहरादून स्थित भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) को फोन के जरिए सूचित किया। आईएमडी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता इतनी कम थी कि यह उनके सिस्टम में रिकॉर्ड नहीं हो पाया।

प्रशासन ने चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट सहित सभी तहसीलों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, इन क्षेत्रों में कहीं भी झटके महसूस नहीं किए गए। जिले के समस्त हिस्सों में लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं और कोई असामान्य स्थिति नहीं है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों को...

बड़ी खबर : बीच सड़क महिलाओं और युवकों के बीच मारपीट,वीडियो वायरल 

Haridwar News: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर महिलाओं...

Related Posts